सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में ब्राह्मणों की मंदिर पर रविवार को महिला मंडल की ओर से पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा फागोत्सव मनाया गया । फागोत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुरूप सजी-धजी वेशभूषा में फूलों व गुलाल की होली खेलकर फागोत्सव की शुरुआत की । महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ियों से ठाकुर जी संग होली खेली । गुलाल व फूलों की होली ने वातावरण को सुगंध और सौहार्द से भर दिया । इस दौरान लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली । महिलाओं ने सामूहिक रूप से चारभुजा नाथ मंदिर पर लोक गीतों और फाग के पारंपरिक गीतों का गायन किया, इसके साथ ही डीजे के मधुर धुनों पर महिलाएं खूब थिरकती नजर आईं । गीतों ने होली के रस और भक्ति भाव को और प्रगाढ़ कर दिया । इस दौरान राधा-कृष्ण की मनोहारी वेशभूषा धारण कर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं । अनमोल श्रोत्रिय व लोचना कुमावत ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । उनके नृत्य में भक्ति, प्रेम और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा । इस दौरान नेहा श्रोत्रिय, गायत्री श्रोत्रिय, राधा श्रोत्रिय, आशा श्रोत्रिय, रेखा शर्मा, सरिता श्रोत्रिय, सुनिता श्रोत्रिय, भगवती श्रोत्रिय, उषा शर्मा, सीमा पाठक, राधा श्रोत्रिय, मंजू श्रोत्रिय, कृष्णा श्रोत्रिय, अंजली श्रोत्रिय, आदि कई मौजूद लिया ।।