श्याम दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: भव्य भजन संध्या में भजनों की गंगा और फाग के रंगों में रंगे श्याम भक्त

Update: 2026-02-23 05:53 GMT



भीलवाड़ा  । श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति (रजि.) द्वारा आयोजित अष्टम श्री श्याम निशान पदयात्रा की पूर्णता पर आयोजित भव्य भजन संध्या और महाप्रसादी ने समूचे शहर को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय स्तर के श्याम प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति के बीच आयोजित इस उत्सव में भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय शर्मा, अभी अनुज पारीक एवं सुगना जांगिड़ रहे, जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में बाबा श्याम को रिझाया। भजनों की धुन पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। विशेष रूप से दिव्यांशी बेरीवाला द्वारा दी गई मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और वह पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया, जहाँ छप्पन भोग का भोग लगाया गया। पूरे पंडाल में इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने 'फाग महोत्सव' मनाया। अबीर-गुलाल और फूलों की होली के साथ श्याम भक्तों ने उत्सव को यादगार बना दिया।

51 भक्तों ने खाटू धाम में अर्पित किए 'विजय निशान'

मीडिया प्रभारी रितेश गर्ग ने बताया कि इस भव्य उत्सव की नींव अष्टम श्री श्याम निशान पदयात्रा के साथ रखी गई थी। मंडल के मुख्य संरक्षक श्री नंदकिशोर जी शर्मा (नंदू महाराज) के पावन सानिध्य में 51 श्याम भक्तों ने भीलवाड़ा से खाटू धाम तक की पैदल यात्रा कर बाबा के चरणों में 'निशान' अर्पित किए।

इन सेवाभावी भक्तों का रहा विशेष सहयोग

मंडल के अध्यक्ष विवेक बेरीवाला के नेतृत्व में इस पूरी यात्रा और आयोजन को सफल बनाने में कुशल अग्रवाल, पारस बेरीवाला, आयुष गर्ग, संजय अग्रवाल, पूरन सिंह, देवेंद्र राणावत, कुलदीप सिंह, विशेष शर्मा, मनीष हीरानी, पवन गोयल, नितिन गोयल, मयंक अग्रवाल, वर्दीचंद शर्मा, देवेश पाटीदार, जयदीप मिश्रा, अंगद परसरामपुरिया, संजय चौधरी, सज्जन अग्रवाल, सत्य प्रकाश लोहिया, सिद्धार्थ बूबना, दिनेश जैन, राम सिंह, गोविंद बाहेती, तेजू माली, नरेश गनेड़ीवाल, रघुवीर सिंह, गोपाल माली एवं अन्य श्याम भक्त ने अपनी भूमिका निभाई। अंत में, बाबा की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें भीलवाड़ा के गणमान्य नागरिकों और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

Similar News