आयुष्मान आदर्श ग्राम बनाने के लिए 18 बिंदुओं पर बनी रणनीति

Update: 2026-02-23 08:09 GMT

गंगापुर, मुकेश गुर्जर| आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की सफलता को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत शिवरती में ग्राम स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजना के सदस्य सचिव डॉ. सतीश शर्मा ने योजना से जुड़े सभी 18 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि केशुराम गाडरी ने की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा आयुष विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर योजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, उनमें प्रकृति परीक्षण, महिलाओं व किशोरियों में रक्ताल्पता (एनीमिया) की जांच, शत-प्रतिशत रक्तचाप व मधुमेह स्क्रीनिंग, तंबाकू मुक्त ग्राम, घरेलू उपचार व औषधीय पौधों का उपयोग एवं वृक्षारोपण, ऋतुचर्या के प्रति जागरूकता, व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वच्छता, प्रत्येक परिवार का स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार करना, टीबी मुक्त ग्राम, मीजल्स व रूबेला मुक्त ग्राम, प्रसव पूर्व व पश्चात जांच, संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत टीकाकरण, वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं कार्ड वितरण, तथा मोतियाबिंद रोगियों की जांच व परामर्श शामिल रहे।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से डॉ. भावेश जीनगर, अनिल कुमार शर्मा (CHO), वर्षा उपाध्याय (ANM), आयुष विभाग से नर्सिंग ऑफिसर कैलाश चंद सुथार, परिचारक सुरेश चंद नगर, योग प्रशिक्षक पवन खटीक व प्रियंका व्यास, शिक्षा विभाग से शांतिलाल खटीक, महिला एवं बाल विकास विभाग से कामिनी कंवर, मुन्ना नायक, कंचन देवी, आशा सहयोगिनी मंजू अग्रवाल, कमला शर्मा, रानी राजपूत, ई-मित्र सुरेश प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी विभागों ने मिलकर ग्राम पंचायत शिवरती को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदर्श ग्राम बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया

Similar News