भीलवाड़ा । श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 91नेत्र रोगियो को परामर्श दिया ऑपरेशन के बाद 24 नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति मिली
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में ऑपरेशन किए गये। शिविर में रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन के बाद दवाइयां,काले चश्मे व आवास, भोजन की सुविधा दी गई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी,सुभाष गर्ग,गणपत जागेटिया,अरुण जागेटिया,रामनारायण सोमानी ,घनश्याम डाड,लादू लाल माली ने सेवाए दी।