शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए गठित होगी विभिन्न कमेटियां, शीघ्र खुलेगा आयोजन समिति का कार्यालय
भीलवाड़ा। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 9 से 15 अप्रेल तक धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार होने वाली शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति की बैठक रविवार को संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की। बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाले आयोजन को लेकर अब तक हो चुकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस भव्य एतिहासिक आयोजन को सफल व यादगार बनाने के लिए वित्त संग्रह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के लिए शीघ्र ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर उनके संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह कथा आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ भी आगामी कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि मेवाड़ की धरा पर पहली बार हो रहे इस आयोजन से भीलवाड़ावासियों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। इसको सफल बनाने के लिए सभी को समर्पित भाव से सेवाएं देनी है। हर समाज ओर संगठन को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि ये जन-जन का आयोजन हो सके।
कथा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग प्रबंधन तक हर तरह की व्यवस्था सुचारू बने रहे इसके प्रबंध होंगे। इस महा आयोजन के सूत्रधार ओर प्रेरक महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने आर्शीवचन प्रदान करते हुए कहा कि ये आयोजन सभी भीलवाड़ावासियों के लिए है ओर सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है। जो व्यक्ति जिस रूप में सहयोग प्रदान कर सके उससे वैसा सहयोग लेकर आयोजन से जोड़ना चाहिए। बैठक में समिति के कैलाश डाड एवं रजनीकांत आचार्य ने आयोजन से जुड़ा अब तक का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया।
बैठक का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। बैठक में पीयूष डाड, बद्रीलाल सोमानी, मंजू पोखरना, रामेश्वर ईनाणी, ललित सोमानी, रमेश बंसल, डॉ. उमाशंकर पारीक, चित्तवन व्यास, सत्येन्द्र बिरला, चेतन मानसिंहका, दुर्गालाल सोनी, गोपीकिशन पाटोदिया, संजय राठी, बाबूलाल टांक, राजेश कुदाल, अशोक काबरा, दिनेश सोनी, प्रहलाद सोनी, दिनेश सुथार, कमल कोठारी, राहित गगरानी, ओमप्रकाश लड्ढा, दिनेश सेन, कैलाशचन्द्र जागेटिया, महेश मण्डोवरा, गोपाल जागेटिया, कैलाश बल्दवा, दिनेश राठी, स्नेहलता पटवारी, सवित्री शर्मा, कैलाश तेली, चन्द्रप्रकाश आगाल, कैलाशचन्द्र लखोटिया, बनवारीलाल लड्ढा, कमल शर्मा, हिमांशु नागौरी, प्रहलाद आगीवाल,भैरूलाल जोशी, दुर्गालाल जोशी आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।