शीतला सप्तमी पर आस्था का सैलाब, मां को प्रसाद के रूप में चढ़ाया बासा भोजन

Update: 2026-03-11 13:00 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) :- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में शीतला अष्टमी के अवसर पर आज बुधवार को शीतला माता मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । शीतला माता मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए पहुंची, महिलाएं एक दिन पहले मंगलवार को तैयार किया गया, ठंडा ( बासी ) भोजन थालियों में सजाकर मंदिर पहुंचीं और माता को भोग लगाकर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की । ढ़ेलाणा की माया जाट, ललिता वैष्णव ने बताया कि सुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री, प्रसाद और ठंडा भोजन लेकर मंदिर पहुंचीं, माता को पूड़ी, पुआ, दही, मिठाई सहित अन्य बासे पकवानों का भोग लगाया गया । पूजन के बाद महिलाओं ने शीतला माता की कथा भी सुनी ।।

Similar News