सुशासन दिवस मनाया

Update: 2025-12-25 12:42 GMT



आकोला (रमेश चंद्र डाड)---भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी,मां भारती के अनन्य सेवक एवं सुशासन के युग प्रवर्तक भारतरत्न   अटल बिहारी वाजपेयी की पावन जयंती नगरपालिका बीगोद में सुशासन दिवस के रुप में मनायी गयी। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी शाहरुख खान ने कहा कि वे पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर बखुबी निभाया। इस अवसर पर भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार आगाल ने बताया है कि अटल जी ने 1984 में भविष्य वाणी की थी कि अंधेरा छटेगा,सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा ओर यह सब सच साबित हुआ ।मोदी सरकार अटल जी के सपनों को साकार कर रही है।वे भारत के कल्पना पुरुष थे।। उनकी कविता की पंक्तियां मैं हार नहीं मानूंगा,रार नहीं ठानूंगा,काल के कपाट पर लिखता मिटाता हूं।गीत नया गाता हूं।अटल जी के ये शब्द उस अटल इरादें की गूंज है।जो कभी झुका नहीं। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सृजन का संगम था।जो हम सबके लिए आज प्रेरणा स्रोत है।वे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल में रहेथे।इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी एवं उपस्थित नागरिकों ने प्रतिज्ञा ली कि सुशासन के पथ पर चलेगे, राष्ट्र को मजबूत बनाने में सहयोगी बनेगे। इससे पूर्व नगर पालिका भवन में सफाई भी की।

अन्त में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नगरपालिका क्षैत्र के ब्लाक नालियों की

नृसिंह द्वारा रोड़ से सफाई अभियान की शुरुआत भी नगरपालिका सफाई कर्मियों ने की। सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के स्थानीय शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार आगाल, मोहित तालू ,रामेश्वर मुंदड़ा,जसराज मेवाड़ा,मनीष आगाल,सोहन गुर्जर, प्रमोद गर्ग आदि उपस्थित थे।,

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं