जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा को फुटबॉल में एक ओर नई उपलब्धि

Update: 2026-02-12 18:14 GMT

भीलवाड़ा |जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित A लेवल कोचिंग लाइसेंस कोर्स में भीलवाड़ा के फुटबॉल खिलाड़ी अनूप तिवारी ने सफलतापूर्वक इसे पास कर लिया हे संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि अनूप तिवारी अब नेशनल लेवल टीमों को कोचिंग के साथ इंडिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग आई लीग वाली टीमों को भी कोचिंग कर सकेंगे साथ ही तिवाड़ी 2013 मेँ संतोष ट्रॉफी मेँ राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकेहे ओर शानदार गोलकीपर रहें हे 2017 से जिंक फुटबॉल अकादमी मेँ कोच के रूप में कार्यरत हे ओर वर्तमान मेँ U-18 टीम के हेड कोच के रूप मेँ अपनी सेवाएं दे रहें हैँ.

अनूप तिवारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि एशियाई फुटबॉल परिसंघ द्वारा मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी मोहाली पंजाब में जून 2025 से जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की उन्होंने इस सफलता में जिला फुटबॉल संघ सचिव कैलाश चंद्र खटीक व प्रशिक्षक भेरू लाल जीनगर की अहम भूमिका बताई इस अवसर पर संघ के सदस्य कैलाश कोठरी, ओम प्रकाश काबरा, शंकर जीनगर, लोकेश बुनकर, जगदीश बुनकर, दुर्गेश व्यास, अमित तिवारी ,बनवारी लाल शर्मा नें शुभकामनायें देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं