भीलवाड़ा में टेंपो और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, दो घायल

Update: 2026-02-12 17:59 GMT

भीलवाड़ा। खेड़लिया से भीलवाड़ा रोड पर टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

जानकारी के अनुसार दादाबाड़ी भीलवाड़ा निवासी रामस्वरूप पिता तेजमल उम्र 55 वर्ष मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे टेंपो से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बनेड़ा 108 एंबुलेंस के पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं