महात्मा गांधी के स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और सर्वोदय विचार गोष्ठी आयोजित

Update: 2026-02-12 17:44 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)त्रिवेणी संगम पर सेवा संघ बीगोद द्वारा त्रिवेणी संगम स्थित गांधी स्मारक सभागार में हर वर्ष की भांति 12 फरवरी गुरुवार को सर्वोदय विचार गोष्ठी, श्रृद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।उनके बताए गए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम सेवा संघ संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद के छात्र छात्राओं ने गांधी दर्शन पर नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी।तथा प्रेरणादायक कविताएं सुनाईं। स्वच्छ भारत अभियान में सहयोगी बनकर अपने गांव,गली मोहल्लों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद की छात्राओं ने भी आज के युग में गांधी विचारों की प्रासांगिकता पर आलेख प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीविचार शिवकुमार त्रिपाठी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की त्रिवेणी संगम में सन् 1948 में अस्थियां विसर्जित की गयी तब से हर वर्ष सेवा संघ संस्था 12 फरवरी को यहां सर्वोदय विचार गोष्ठी , पुष्पांजलि श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी जी की प्रिय प्रार्थना से शुरू किया गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा ने सामाजिक सरोकार पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का काव्य प्रस्तुतियों के साथ संचालन करते हुए   महावीर जनकल्याण संस्थान के सचिव महेंद्र जैन ललकार ने कहा कि महात्मा गांधी पुरूषों में महापुरुष, आत्मा से महात्मा तथा मानवता के शक्ति पुंज थे।एकता और भाईचारे की मिशाल थे।जीवन बहती नदी है जिसमें हिलोरें आती रहती है।हर परिस्थिति में पुरूषार्थ करने वाले का ही जीवन सार्थक होता है। मानवता के साधक महात्मा गांधी देश के लिए समर्पित रहे।उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक राम सिंह जोशी, भोपाल सिंह बापना,सुशील कुमार जोशी आदि ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए सुझाव दिए।

संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने संस्था की ओर से निःशुल्क नैत्र जांच एवं परामर्श शिविर लगाने हेतु सदस्यों के सामने बात रखी जिस पर सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम में समाज सेवी दीपक जैन, अब्दुल कय्यूम लोहार ,सुरेश लोढ़ा,दीलिप महता, सिराजुद्दीन लोहार सहित कई प्रबुद्धजन, समाजसेवी तथा विधालय के शिक्षकगण , विधार्थी आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं