श्री शिवाय नमस्तुभ्यं की गूंज 9 अप्रैल,श्री शिवमहापुराण कथा की तैयारियां जोरो से
भीलवाड़ा:– विश्व विख्यात शिवपुराण कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा भीलवाड़ा में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगी, उसकी तैयारियां आयोजन समिति द्वारा प्रारंभ हो गई!
श्री शिव महापुराण कथा समिति के आयोजकों ने बताया की पूर्व में यह कथा 9 सितंबर से 15 सितंबर 2025 को आज़ाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड पर होनी थी, अत्यधिक वर्षा के कारण पूरा ही मैदान जलमग्न हो गया था, कथा पांडाल को पुनः खोलने में भी कई दिनों को टेंट वालों को इंतजार करना पड़ा, उस समय इस कथा के जिनके सान्निध्य में यह आयोजन हो रहा हे के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी जी महाराज, आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी, समिति के कार्याध्यक्ष पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने प्रबंध समिति के साथ मैदान का अवलोकन करके तुरंत प्रभाव से कथा की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, महंत बाबूगिरी जी महाराज उसी समय नई तिथि को लेने कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा जी पास गए, दो वर्ष तक समय नही होने के बाद भी 9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 का समय वस्त्र नगरी भीलवाड़ा को दिया!
श्री शिव महापुराण कथा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने बताया की आगामी कुछ ही दिनों में कार्यालय का पुनः उद्घाटन करके, गांव गांव, गली गली तैयारी के निमित्त संपर्क करके सबसे सहयोग लिया जायेगा!