उदलियास विद्यालय में 27 बालिकाओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बताया विकास की कुंजी
आकोला (रमेश चन्द डाड) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास में साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि निवर्तमान सिंह तथा अध्यक्षता पूर्व सरपंच ने की समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान सिंह ने बताया कि अपने स्वयं का विकास समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है ! कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा से ही लक्ष्य प्राप्ति की जा सकती है साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन के तहत बताया कि अगर किसी को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करता है ओर आईपीएस या आईएएस की तैयारी करना चाहता है तो निशुल्क तैयारी के लिए जयपुर एक एनजीओ के द्वारा सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी |आज स्थानीय विद्यालय के 27 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा मुस्कुराते हुए सरकार का धन्यवाद किया !