बैरन दरबार में गुरु चरण पादुका पूजन कल, भीलवाड़ा में लगेगा दो दिव्य दरबार

Update: 2025-09-03 18:09 GMT

भीलवाड़ा। ओम जय महाकाल मंगल धाम 12 शिव अखाड़ा ओम जय बैरन दरबार आसींद में महंत मदन पुरी  महाराज एवं अजब आनंदपुरी   गुरुदेव के सान्निध्य में गुरु चरण पादुका पूजन का आयोजन 4 सितंबर, गुरुवार को होगा।

  वीरेश्वर धाम कानपुर के पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 5 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे वे ओम जय बैरन दरबार आसींद के लिए रवाना होंगे। वहां गुरु गांधी पूजा एवं चरण पादुका पूजन संपन्न होगा।

इसके साथ ही 5 और 6 सितंबर को भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन (केशव हॉस्पिटल के पास) में दिव्य चमत्कारी दरबार का आयोजन होगा। यह दरबार दोनों दिन दोपहर 12:15 बजे से आरंभ होगा।

5 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे महंत  मदन पुरी महाराज बौरंग बाबा की पधरावणी करेंगे, जबकि रात्रि 9:15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। 6 सितंबर को सुबह 6:15 बजे हसमुख योगा कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से 4 बजे तक दिव्य दरबार चलेगा।

इस दरबार में रुद्रेश्वर महाराज भक्तों की समस्याओं का समाधान पर्ची निकालकर करेंगे। सभी सेवाएं निशुल्क रहेंगी। कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Tags:    

Similar News