शिवमहापुराण के साथ निकाली कलश यात्रा

By :  vijay
Update: 2025-07-22 14:17 GMT

गेंदलिया। गेंदलिया में शिवमहापुराण कथा के प्रथम दिवस में कथा व्यास श्री रामधाम बालाजी सरकार अरनिया धारडी जिला नीमच से संत घनश्याम वैष्णव महाराज द्वारा कथा के शुभारंभ में श्री चारभुजा नाथ बड़े मन्दिर से पोथी पूजन,दीप प्रजलित कर सभी देवी देवताओं का आवाह्न कर निमंत्रण देते हुऐ कलश यात्रा पूरे गांव में डीजे बैंड द्वारा भ्रमण करते हुए कथा स्थल बालाजी मंदिर कथा पांडाल में पहुंची कथा ने नेमीसारण्य में सूत जी महाराज दवा अट्ठासी ऋषियों द्वारा शिव महापुराण का वाचन करते हुऐ चँचुला बिंदुग नामधारी का प्रसंग सुनाया प्रयाग राज में शिवकथा का महात्म्य तुम्बरु भगवान शिव जी का पार्षद द्वारा प्रेत योनियों में जीवों का कल्याण शिव कथा से बताया भगवान शिव स्वयं होते हुऐ भी शिव लिंग की उत्पति का कारण ब्रह्मा जी द्वारा अभिमान भगवान विष्णु द्वारा समझाना नहीं माने तो शिव भोले जी ने अग्नि स्तंभ अरुणाचल में प्रगट किया जिसका नाम शिव लिंग दिया गया कथा में बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर ,शिव ही शिव पुकारे दास तेरा आवो भोले नाथ सावन का महीना आगया बधाई हो भोले नाथ को आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी कथा दोपहर 12से3 बजे सुनाई जा रही आरती कर प्रसाद वितरण किया गया

Tags:    

Similar News