अवैध अतिक्रमण और घटिया सड़क निर्माण को लेकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा

Update: 2025-09-11 07:36 GMT

भीलवाड़ा। ग्राम पंचायत खारी का लाम्बा की आबादी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण और हाल ही में बनी सड़क और पुलिया में अनियमितताओं को लेकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा गया।

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान   एडवोकेट अनिल वैष्णव ने यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मयूर कॉलोनी में पानी की टंकी के पास पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से चारदीवारी कर गेट लगाया गया है। यदि वह भूमि वास्तव में पंचायत की होती, तो वहां सरकारी बोर्ड और निर्माण का उद्देश्य अंकित होता, लेकिन ऐसा कोई संकेत नहीं है। साथ ही अब तक पंचायत की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अतिक्रमण किसने और क्यों किया।

इसके अलावा, वैष्णव ने हाल ही में दो माह पूर्व पाटियो का खेड़ा से लाम्बा की ओर बनी सड़क और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह पुलिया गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाई जाती, तो इतनी जल्दी नहीं टूटती। इससे राजकीय धन का दुरुपयोग स्पष्ट होता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और जब तक कार्य की गुणवत्ता की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। जनसुनवाई में अन्य ग्रामीणों ने भी इस मुद्दे पर सहमति जताई और उचित कार्रवाई की मांग की।

Similar News