हाजीवास-गेहूली व मंशा में विधायक ने किया साइकिल वितरण, विकास कार्यों की घोषणाएं कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के
आकोला (रमेश चंद्र डाड)कोटडी उपखंड क्षेत्र के हाजीवास गेहुली मंशा ग्राम में मांडलगढ़ विधायक के मुख्य आतिथ्य में बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसे बुनियादी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंशा ग्राम से गोलिया, मंशा होते हुए कोटड़ी तक सड़क निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही गेहूली विद्यालय में 20 लाख रुपये की लागत से नए कक्षा कक्ष निर्माण तथा हाजीवास में नवीन विद्यालय भवन की चारदीवारी निर्माण की भी घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
इस मौके पर उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, पंचायत समिति सदस्य मांडलगढ़ सत्यनारायण मेवाड़ा, गोवर्धन वैष्णव, पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह राणावत, एसएमसी सदस्य सुवालाल जाट, भाजपा नेता भंवरलाल जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।