नीरज पुरोहित का वायु सेना में प्रशिक्षण पूरा करने पर जयपुर गौतम छात्रावास में किया स्वागत
आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा निवासी नीरज पुरोहित पुत्र गोपाल पुरोहित का भारतीय वायुसेना में बेलगांव (कर्नाटक) में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रथम बार आने पर गौतम छात्रावास जयपुर द्वारा नीरज पुरोहित का स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल शर्मा, घनश्याम शर्मा, देवराज शर्मा, संदीप व्यास ,राजाराम शर्मा, आशीष शर्मा ,प्रकाश उपाध्याय, दिनेश शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।