पुर। उपनगर पुर में बसंत पंचमी के पवन अवसर पर विश्नोई समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 जनवरी अमरदास जी की बावड़ी पातोला महादेव रोड पर आयोजित होगा। विवाह सम्मेलन कमेटी के सदस्य अवधेश विश्नोई ने बताया कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, भामाशाह, मंत्री, विधायक व सांसद सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। समाज अध्यक्ष बालू सिसोदिया एवं कैलाश देवड़ा के नेतृत्व में विवाह कमेटी के अध्यक्ष उगम चंद एवं दिनेश के नेतृत्व में 37 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समाजजन में उत्साह का माहौल है ।