अयोध्या राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर भजन, महाआरती और 400 किलो खीर का वितरण

Update: 2026-01-22 13:26 GMT

भीलवाड़ा । प्रभु श्रीराम के  मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री जलदाय पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में राम दरबार के समक्ष भजन संध्या और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में भजन गायक राकेश वर्मा और रंजीत सिंह भाटी ने प्रभु श्रीराम पर आधारित भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। उनकी गायकी पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण राममय हो गया।

मंदिर समिति के सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि इस पावन अवसर पर दिन में करीब 400 किलो दूध से खीर तैयार कर प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मंदिर के बाहर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही ऑटो रिक्शा, कारों और बसों को रोककर भी लोगों को प्रसाद दिया गया।

सांयकाल महाआरती के बाद पुनः प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे और उन्होंने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर

Similar News