पेच के बालाजी में 71वें महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी, 24 घंटे हर-हर महादेव की गूंज

Update: 2026-02-11 06:43 GMT

भीलवाड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर 24 घंटे अनवरत हर हर महादेव की गूंज लगातार 71 वे वर्षो से चला आ रहा महाशिवरात्रि महोत्सव पेच के बालाजी, बालाजी मार्केट के शिवालय में अत्यंत ही ठाट बाट से मनाया जाएगा 

बालाजी मंदिर में शिव परिवार की स्थापना लगभग 51 वर्ष पूर्व हुई लेकिन मार्बल की चौकी पर शिव परिवार विराजित थे उस समय मंदिर के पूर्व प्रधान पुजारी स्वर्गीय पंडित गोविंद जी शर्मा ने यह महोत्सव आरंभ किया था शिवालय निर्माण उपरांत भक्तों की भावना एवं संख्या में वृद्धि के कारण यह उत्सव और जोर-शोर से मनाया जाता रहा है इस वर्ष यह उत्सव फाल्गुन कृष्णा तेरस रविवार दिनांक 15.2.26 को मनाया जाएगा इसमें प्रातः मंगला आरती उपरांत भक्तों द्वारा पूजा अर्चना आरंभ होगी जो सायं जारी रहेगी

रात्रि को 9:00 बजे से भोर पर्यंत विशिष्ट पूजा अनुष्ठान के तहत रात्रि के चारों प्रहरों की पूजा आरतियां एवं क्रमशः गन्ने का रस, दूध, शहद, एवं गंगाजल द्वारा रुद्राभिषेक विद्वान 31 पंडितों द्वारा राघव शर्मा ,केशव शर्मा ,एवं युगराज शर्मा के सानिध्य में होंगे इस अवसर पर केदारनाथ धाम के पंडित सुभाष शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे पंडित आशुतोष शर्मा ने सभी धर्म प्रेमियों से इस महा आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया है

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News