भीलवाड़ा के आईपीएस महेश चंद्र लड्ढा को राष्ट्रपति पदक

Update: 2025-08-18 18:26 GMT

भीलवाड़ा हलचल ।

भीलवाड़ा जिले के मोड का निंबाहेड़ा निवासी आईपीएस अधिकारी महेश चंद्र लड्ढा को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया। आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने यह सम्मान प्रदान किया।

लड्ढा वर्तमान में आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं और एडिशनल डीजी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी उन्हें अनेक राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से भीलवाड़ा का गौरव एक बार फिर बढ़ा है।

📌 फैक्ट बॉक्स – अब तक मिले सम्मान

2008 – राष्ट्रपति द्वारा वीरता का पुलिस पदक

2015 – राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं का मेडल

2019 – गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल

2025 – राष्ट्रपति पदक (स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित)

Tags:    

Similar News