पुरोहित का वायु सेना प्रशिक्षण पूरा करने पर गांव में स्वागत

Update: 2026-02-11 06:40 GMT


आकोला ( रमेश चंद्र डाड ) कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा गांव में बुधवार को स्थानीय युवा नीरज पुत्र गोपाल पुरोहित भारतीय वायु सेना में बेलगांव ( कर्नाटक ) से प्रशिक्षण पूरा करने पर गांव पहुंचने पर पूरा गांव देशभक्ति और तिरंगे की शान में स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए। और स्वयं को ग्रामीण गौरव का अनुभव करने लगे। ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर जगह-जगह फूल बरसा कर और माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया । इसके बाद भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर पर धोक लगाकर। नीरज ने सभी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जमनालाल पुरोहित,गोकुल लाल पुरोहित,गणपत लाल पुरोहित, बंशी लाल पुरोहित गोपाल लाल पुरोहित, ग्राम पंचायत प्रशासक शंकर लाल शर्मा, पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र शर्मा, एडवोकेट मदन लाल व्यास, मनमोहन भुवालिया, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सुरेश चंद्र उपाध्याय,कमलेश उपाध्याय, बालकृष्ण पंचोली, गणेश व्यास, राजेश पुरोहित, दिनेश पुरोहित, चंद्र प्रकाश पुरोहित, शिव पुरोहित, जगदीश चंद्र व्यास, पूर्व सरपंच भगवान लाल पुरोहित, पुष्कर लाल पुरोहित, सुनील तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गांवो के ग्रामीण पहुंचे।

Similar News