सीएलजी की बैठक में उठी छाया चौराहे की समस्या, शांतिपूर्ण त्योहार की अपील

Update: 2026-03-01 14:19 GMT


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास थाना मुख्यालय पर रविवार को आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शांतिपूर्ण व भाई चारा के वातावरण में मनाने की अपील की । थाना परिसर में थाना प्रभारी मन्नीराम चोयल की उपस्थिति में हुई । जिसमे आगामी त्यौहार होली, शीतला सप्तमी, ईद का त्यौहार आसिफ भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से बनाने की अपील की । बैठक में सदस्यों ने कस्बे से निकलने वाले तेज रफ्तार अवैध बजरी के खाली ट्रैक्टरों का मुद्दा उठाया, कि यह खाली ट्रैक्टर इतनी तेज गति से गुजरते हैं कि हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है और कस्बे में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की । उसी के साथ ही चौराहे पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा । इस दौरान ओम प्रकाश काबरा, लादू लाल व्यास, जगदीश शर्मा, जगदीश पोरवाल, जाकिर हुसैन, मोइनुद्दीन मंसूरी, नजीर मोहम्मद, सलीम मोहम्मद, गोपाल बलाई, जमना लाल जाट, शिव जोशी, कालू रेगर, नारायण गुर्जर आदि कई उपस्थित थे ।

Similar News