अंडर 15 राज्य कुश्ती में पुर के पहलवानों का दम, 8 पदक जीते

Update: 2026-02-14 12:40 GMT

पुर। 8 से 9 फरवरी 2026 तक उदयपुर में राजस्थान कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शिव व्यायाम शाला पुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए।

कुश्ती कोच कल्याण बिश्नोई ने बताया कि 38 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में संकल्प बिश्नोई और 44 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में गौरव बिश्नोई ने स्वर्ण पदक जीता। 42 किलोग्राम में निष्ठा बिश्नोई, 46 किलोग्राम में संध्या बिश्नोई, 68 किलोग्राम में वंशिका बिश्नोई और 57 किलोग्राम ग्रीको रोमन में विकास बिश्नोई ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 39 किलोग्राम में अंशुल बिश्नोई और 68 किलोग्राम ग्रीको रोमन में परीक्षित बिश्नोई ने कांस्य पदक जीते।

स्वर्ण पदक विजेता पहलवान 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Similar News