राधेश्याम अजमेरा के नेतृत्व में 6 जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता वितरित की

By :  vijay
Update: 2025-11-10 12:11 GMT

भीलवाड़ा -संस्थान द्वारा कमजोर आय वर्ग के 6 परिवारों को राहत प्रदान करते हुए, प्रत्येक परिवार को 1000/- का राशन सहयोग पैकेट वितरित किया गया। यह वितरण समारोह संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम अजमेरा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष   अजमेरा ने इन चयनित परिवारों से प्रतिमाह संपर्क करने और उनके दुःख-सुख में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रूपाहेली निवासी   गोवर्धनलाल अजमेरा ने परिवारों के चयन की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया और इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के सहयोग से पर्यावरण की दिशा में एक नई पहल की गई है। इसके तहत, स्टेशन रोड़ के साथ एक चबूतरा निर्माण करने का एवं एक वटवृक्ष (बरगद) की सेवा का निश्चय किया गया है।

अध्यक्ष राधेश्याम अजमेरा ने स्वयं 5000/- का सहयोग देकर इस पर्यावरण सेवा कार्य का शुभारंभ किया। संस्थान की इस सेवा भावना के प्रति गांव वालों में भी काफी उत्सुकता महसूस की गई। यह पहल संस्थान की सामाजिक और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags:    

Similar News