डिजिटल जनगणना में पहली बार सेल्फ सेंसस की सुविधा, 15 महीने तक कर्मचारियों के तबादले नहीं

Update: 2025-08-12 20:00 GMT

फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड

डिजिटल जनगणना में पहली बार सेल्फ सेंसस की सुविधा, 15 महीने तक कर्मचारियों के तबादले नहीं
  • whatsapp icon


@ नया गांव, शहर, तहसील नहीं बना सकेंगे

@ इस बार जातिगत जनगणना भी 

@ डिजिटल जनगणना में घर बैठे खुद भर सकेंगे फॉर्म

भीलवाड़ा/ जयपुर  हलचल.  पहली बार   होने जा रही डिजिटल जनगणना के लिए  भीलवाड़ा सहित प्रदेश में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।। इस बार लोग खुद भी जनगणना कर सकेंगे। इसके लिए सेल्फ सेंसस वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।बाद में इस ब्योरे की जांच कर उसे वेरिफाई किया जाएगा। जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारी घर-घर जाएंगे। डिजिटल फॉर्मेट में टैबलेट में ब्योरा भरेंगे।इस बार जातिगत जनगणना भी होने जा रही है। दो फेज में जनगणना होगी।

 डिजिटल जनगणना के पहले फेज में अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक मकानों की लिस्टिंग गणना का काम होगा। 9 से 20 फरवरी 2027 में लोगों की गिनती होगी। 28 फरवरी 2027 को बेघरों की गिनती होगी। दोनों फेज में लोगों से पूछे जाने वाले सवालों में भी इस बार बदलाव होंगे। कई नए सवाल जुड़ेंगे और कुछ सवाल हटेंगे।

मंगलवार को जयपुर स्थित जनगणना के क्षेत्रीय निदेशालय में जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया- पहली बार सेल्फ सेंसस का प्रयोग किया जा रहा है। राजस्थान सहित देश भर में डिजिटल जनगणना होगी। 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक जनगणना का प्रोसेस चलेगा। 

 जनगणना के काम में करीब 2 लाख कर्मचारी और अफसर लगेंगे। घर-घर जाकर जनगणना करने के काम में ही करीब 1.50 लाख प्रगणक लगेंगे। करीब 30 से 40 हजार सुपरवाइजर और अन्य अफसर रहेंगे। ज्यादातर शिक्षकों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को जनगणना के काम में लगाया जाएगा। जनगणना के काम में लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे।

1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक जनगणना के काम में लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। इन कर्मचारियों के तबादलों पर पाबंदी के लिए राज्य सरकार अलग से अधिसूचना जारी करेगी।जनगणना निदेशक ने कहा- जनगणना से जुड़े कर्मचारियों के तबादले सामान्यतया नहीं किए जाते हैं, इसके लिए हमारी तरफ से भी राज्य सरकार से आग्रह किया जाता है।



 

 

Tags:    

Similar News