भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुई शुभ शुरुआत

By :  vijay
Update: 2025-03-03 06:02 GMT

भीलवाड़ा ।** शहर के विवेकानंद नगर, संतोष कॉलोनी में आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल के बीच श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री देवकिशन जी शास्त्री द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक संचालित की जा रही है। शास्त्री जी ने बताया कि इस कथा में शिवमहिमा, भक्ति और जीवन के आध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा हठीले हनुमान मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक पहुंची। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़े, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस सात दिवसीय आयोजन में शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों, शिव की महिमा, सृष्टि के रहस्य और जीवन में धर्म की भूमिका पर व्याख्यान दिया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की स्तुति, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान भी होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होगी। कथा का आयोजन भक्त सुनीता जोशी एवं अशोक जोशी द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य कथा का लाभ उठाने और शिव भक्ति में लीन होने का आह्वान किया है। कथा को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है, और प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंच की रहे है।

Similar News