श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को, ब्रह्मशक्ति परिवार प्रत्येक जोड़े को देगा उपहार

Update: 2026-03-30 09:36 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की भव्यता और तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा ने समाज के परिवारों से इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का स्नेहिल आह्वान किया। शर्मा ने घोषणा की कि सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नवविवाहित जोड़ों को ब्रह्म शक्ति परिवार की ओर से विशेष स्नेह प्रतीक के रूप में इलेक्ट्रिक प्रेस उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल आर्थिक बचत का माध्यम हैं, बल्कि ये सामाजिक समरसता और एकता के प्रतीक भी हैं।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आयोजन की सफलता पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, संरक्षक गोपाल नारायण नागर एवं महिला जिलाध्यक्ष सुनीता व्यास ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान गोपाल गर्ग, रवि शर्मा, महावीर उपाध्याय, गोपाल सुखवाल, विनोद ओझा, भंवर लाल शर्मा, पूजा शर्मा, अपर्णा ओझा, ऊषा पारीक, वंदना शर्मा और निकिता शर्मा सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Similar News