सिंधु महिला समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Update: 2026-03-08 16:00 GMT

भीलवाड़ा |सिंधु महिला समिति द्वारा एक निजी होटल में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समाज की विभिन्न महिलाओं को सम्मानित करने का आयोजन रखा गया अध्यक्षा पूजा छाबड़ा ने बताया कि नारी का सम्मान ही एक सशक्त समाज की पहचान है इसी श्रृंखला में समिति द्वारा समाज की विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनका समाज में एक उत्कृष्ट स्थान है तथा वह विभिन्न स्थान पर कार्यशील है। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वंदना थावानी , चंद्रा पेशवानी, द्रौपदी पेशवानी व इंदिरा पेशवानी उपस्थित थीं।

नीता जेठानी द्वारा गुरु के भजन से शुरुआत की गई तथा उषा बच्चानी ने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की।नारी को विभिन्न रूपों में दर्शाते हुए भारती दरयानी, वंदना त्रिलोकानी, इंदू कोडवानी, प्रीति जुरानी, मधु फगनानी एवं स्वाति बिनवानी द्वारा नाट्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिया

खेराजानी ने किया।पूर्व अध्यक्षा चित्रा बदलानी व उपाध्यक्षा कोमल कोमल बत्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव वर्षा मोटवानी द्वारा सभी का आभार दिया गया। कार्यक्रम में शारदा रामचंदानी, निर्मला रामचंदानी ,मीरा जेठानी, इंदिरा गांधी, कौशल्या राजानी, कांता लालवानी, चंद्रा दरयानी, रश्मि भक्तानी, कोमल चांदनानी,आदि सभी सदस्याएं उपस्थिति रही।

Similar News