मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: जिले में 13 लाख 44 हजार 19 प्रपत्र डिजिटाइज

Update: 2025-11-24 12:41 GMT

भीलवाड़ा,। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत समस्त मतदाताओं के बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन सत्यापन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है। सोमवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए।

अब तक 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार 845 (72.97 प्रतिशत), माण्डल में 1 लाख 99 हजार 233 (70.82 प्रतिशत), सहाड़ा में 1 लाख 97 हजार 857 (75.77 प्रतिशत), भीलवाड़ा में 1 लाख 45 हजार 209 (49.29 प्रतिशत), शाहपुरा 1 लाख 99 हजार 907 (76.27 प्रतिशत), जहाजपुर में 1 लाख 81 हजार 624 (71.05 प्रतिशत), माण्डलगढ़ में 1 लाख 96 हजार 344 (75.64 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते है गणना प्रपत्र

मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है। मतदाता अब पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर विजिट कर ’एसआईआर-2026 : फिल इनुमेरेशन फॉर्म आइकन पर क्लिक कर ऑनलाईन अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

Similar News