गंगापुर में बांग्लादेशी घुसपैठ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, यूनुस खान का पुतला फूंका

Update: 2025-12-24 13:40 GMT

गंगापुर दिनेश लक्षकार  नगर में बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में सर्व समाज की ओर से बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारत में बांग्लादेशी घुसपैठ को

देश के लिए बहुत ही घातक बताया।

प्रदर्शन की शुरुआत भूत बावजी मंदिर से हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। जुलूस के रूप में निकले प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। वहां बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस खान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में बांग्लादेश सरकार के प्रति भारी गुस्सा देखा गया। वे "बांग्लादेश मुर्दाबाद", "हिंदू सुरक्षा सुनिश्चित करो" और "घुसपैठ बंद करो" जैसे नारे लगा रहे थे।

विहिप जिला कोषाध्यक्ष सुनील जोशी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार और भारत में अवैध घुसपैठ से स्थानीय जनसंख्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। इस विरोध प्रदर्शन में विहिप जिला अध्यक्ष जगदीश झवर,नगर संयोजक कन्हैयालाल माली,संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय रुइया,

घनश्याम सिंह राठौड़,

पुष्पराज प्रजापत, प्रहलाद सिंह कोशीथल,विनोद पंचोली ,राजकुमार सेन लकी अग्रवाल, शोभा लाल जीनगर,विद्या प्रसाद जोशी,रुपेश माली, विजय वैष्णव ,राहुल खटीक ,लक्ष्मण तेली ,सुनील तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता का उपस्थित रहे। यह प्रदर्शन देशभर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों के खिलाफ चल रहे विरोध का हिस्सा है।

Similar News