भीलवाड़ा (कैलाश शर्मा)। जिले के शाहपुरा क्षेत्र में खेत पर सरसों निकालते समय एक युवक की मशीन में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र गोपाल जी तेली निवासी शाहपुरा खेत पर सरसों निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।