बनकाखेड़ा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भजन संध्या कल

Update: 2026-02-13 06:24 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कल शनिवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । समिति के सदस्य कमलेश राव ने बताया कि नवयुवक मंडल शिव नगर एवं समस्त ग्रामवासी बनकाखेड़ा के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर कल शनिवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूल मैदान मे महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर युवराज वैष्णव एंड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी, उनके साथ श्यामलाल गुर्जर व ओम धर्मावत भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । वही इससे पूर्व शाम 6 बजे बस स्टैंड शिवनगर से शंकर भगवान का जुलूस निकाला जायेगा ।।

Tags:    

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं