पुरानी रंजिश में दो ग्रामीणों पर धारदार हथियारों से हमला, चार नामजद

Update: 2026-02-13 06:46 GMT

भीलवाड़ा। आसींद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पालड़ी से बहादुरपुरा मार्ग पर दो ग्रामीणों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अहीरों का खेड़ा निवासी हीरा पुत्र हरलाल गुर्जर (50) और उदय राम पुत्र लक्ष्मण गुर्जर (60) बाइक से आसींद से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नंदा राम पुत्र नानु, भंवरलाल पुत्र हरदेव, प्रभु लाल पुत्र नानु और हरजी पुत्र नानु गुर्जर बाइक पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हीरा गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उदय राम को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद पहुंचाया गया।

घायल पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी थी। आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।

पीड़ितों ने आसींद थाने में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

RBI का 'बुलडोजर' अब रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी पर:: नए नियम जारी; अब सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही होगी बात, परिवार को परेशान किया तो खैर नहीं