सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मावठ की बारिश का असर देखने को मिला। क्षेत्र में गुरुवार मध्य रात्रि के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कुछ समय तक चलता रहा। इसके बाद शुक्रवार अल सुबह फिर से बारिश हुई।
बारिश के चलते गांवों की गलियां और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। मावठ की इस बारिश से चना, गेहूं सहित रबी की फसलों को लाभ पहुंचा है। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। क्षेत्र में मौसम बदलने से लोगों को भी सर्दी का एहसास हुआ।