संकल्प हब के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Update: 2025-09-08 12:44 GMT

भीलवाड़ा। संकल्प हब के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक   नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला में   तोलम्बिया ने बताया कि महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा शी-बॉक्स पोर्टल बनाया गया है। यह एक ऑनलाईन प्रणाली है जो भारत में कामकाजी महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के संबंध में शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति पर नजर रखने की सुविधा प्रदान करती है। कार्यशाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित योजना पर चर्चा की गई।

सत्यनारायण भांबी ने बताया कि कैसे शी-बॉक्स पोर्टल में प्रशासनिक निगरानी रखी जाएगी व कैसे पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है तथा किस प्रकार कमेटियां कार्य करेगी व कैसे इस पोर्टल का लाभ मिलेगा। जेडर स्पेशलिस्ट विजेता कंवर ने संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा बताया कि पोश अधिनियम 2013 का उद्धे्श्य कार्यस्थलो पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके तहत हर संस्था या कार्यालय जिसमें 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हो, वहां आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन अनिवार्य है। यह समिति कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतो की सुनवाई एवं निवारण करती है। सरकारी अर्द्धसरकारी या गैर सरकारी हर संस्थाओं को आंतरिक कमेटी बनाना अनिवार्य है। शी-बॉक्स प्राईवेट हेड ऑफिस में कैसे आईसी अपलोड करते है के बारे में जानकारी दी गई।

केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने पोश अधिनियम 2013 तथा घरेलु हिंसा अधिनियम 2005, दहेज अधिनियम 1961 से संबंधित विषय पर महिलाओं से जुडे़ कानून की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में जिले की ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सभी पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता उपस्थित रहीं।  

Tags:    

Similar News