सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट स्कीम में बढ़ी दिलचस्पी, टैक्स छूट का लोग उठा रहे भरपूर फायदा

Update: 2025-09-09 18:22 GMT

 

 नई दिल्ली।  नई कर व्यवस्था लागू होने के छह महीने बाद देश में लोगों के वित्तीय व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कर छूट के प्रावधानों ने मध्यमवर्गीय कर्मचारियों को खर्च के बजाय बचत और निवेश की ओर आकर्षित किया है।

 नौकरी डॉट कॉम  की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब करीब **57% पेशेवर अपनी अतिरिक्त आय को सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट स्कीम में लगाने लगे हैं।** वहीं, लगभग 30% लोग इस अतिरिक्त आय को कर्ज चुकाने में उपयोग कर रहे हैं।

 उपभोग पर कम ध्यान 

रिपोर्ट के मुताबिक केवल 9% लोग जीवनशैली सुधारने पर और 4% लोग यात्रा व अवकाश पर खर्च कर रहे हैं। इससे साफ है कि नई कर व्यवस्था ने उपभोग की तुलना में बचत और निवेश को बढ़ावा दिया है।

- उद्योगवार रुझान 

* **उभरती प्रौद्योगिकियां**: 76% पेशेवर अतिरिक्त आय सेविंग्स में निवेश कर रहे हैं।

* **वाहन उद्योग**: 63% पेशेवर सेविंग्स की ओर झुके।

* **औषधि क्षेत्र**: 57% पेशेवर निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

* **एफएमसीजी कंपनियां**: 64% कर्मचारी दीर्घकालिक योजनाओं में निवेश कर रहे हैं।

* **होटल सेक्टर**: 60% से ज्यादा पेशेवर रिटायरमेंट स्कीम को महत्व दे रहे हैं।

 *शहरवार रुझान* 

* **दिल्ली-गुरुग्राम**: 63% और 64% पेशेवर अतिरिक्त आय को निवेश में लगा रहे हैं।

* **चेन्नई**: 44% प्रतिभागियों ने लोन चुकाने को प्राथमिकता दी।

* **मुंबई**: 51% पेशेवर खासतौर पर रिटायरमेंट फंड में निवेश कर रहे हैं।

 नई कर व्यवस्था का असर**

विशेषज्ञों का मानना है कि कर का बोझ घटने से मध्यम आय वर्ग अब भविष्य की सुरक्षा और लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दे रहा है। इससे व्यक्तिगत वित्तीय स्थिरता मजबूत होने के साथ-साथ देश की समग्र बचत दर में भी वृद्धि हो रही है।

  

Similar News