बिना जिम जाए तेजी से घटने लगेगा आपका मोटापा, होंगे और भी कई फायदे

Update: 2025-02-08 21:30 GMT

आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक काफी आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी ऐसी आबादी है जो इस समय बढ़े हुए वजह या फिर मोटापे की समस्या से जूझ रही है. अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अक्सर हम कई तरीके अपनाते हैं. कोई जिम जाना शुरू देता है तो कोई डायटिंग करने लग जाता है. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अलग-अलग तरीके खोजते रहते हैं और वह भी बिना जिम जाए या फिर डायटिंग किये. आज की यह आर्टिकल इन्हीं लोगों के लिए है जो अपने बढ़े हुए वजन को कम तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें जिम जाने की बिलकुल भी इच्छा नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने में आपके शरीर को काफी ज्यादा मेहनत लगती है और इन कामों को कर आप काफी तेजी से अपने बढ़े हुए मोटापे को कम भी कर सकते हैं. तो चलिए इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हाथों से कपड़े धोना

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने गंदे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में नहीं बल्कि खुद अपने हाथों से धोना चाहिए. जब आप अपने हाथों से कपड़ों को धोते हैं तो इससे आपका शरीर हिलता-डुलता है और कैलरीज बर्न होती है. अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं तो आपको हाथों से ही कपड़ों को धोना चाहिए. जब आप कपड़े धोते हैं तो इस दौरान आपके हाथ, पैर, बैक, कमर और कोर एरिया पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है.

खुद लगाएं पोछा

अगर आप अपने बढ़े हुए मोटापे को कम करना चाहते तो ऐसे में आपको अपने घर की सफाई भी खुद करनी चाहिए. इससे आपको कई फायदे होंगे. पहला आपका घर साफ होगा और दूसरा आपका वजन भी घटेगा. अगर आप सिर्फ आधे घंटे तक घर की सफाई करते हैं तो आप 150 कैलरीज तक बर्न कर सकते हैं. जब आप घर की सफाई करते हैं तो इस दौरान आपके हाथ, पैर और कोर मसल्स एक्टिव हो जाते हैं.

बर्तन धोएं

बर्तन धोने में भले ही आपको मजा न आता हो लेकिन, आपके शरीर के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. जब आप अपने हाथों से बर्तन धोते हैं तो आपके कलाईयों के मसल्स स्ट्रांग होते हैं. हाथों से बर्तन धोने से कैलरीज भी बर्न होती है और साथ ही बर्तन साफ भी हो जाते हैं.

खाना बनाएं

अगर आप अपने बढ़े है मोटापे को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भोजन भी खुद तैयार करना चाहिए. जब आप खुद के लिए भोजन तैयार करते हैं तो इसमें आपको मेहनत भी लगती है और साथ ही आपको यह भी पता होता है कि आपको अपनी डायट में कौन सी चीजों को शामिल करना है.

Similar News