कुछ ऐसे भी चीज होती हैं जिन्हें हमें शाम के समय में किसी को नहीं देना चाहिए. शाम के समय में कुछ चीजें देने से आपके लिए अशुभ हो सकता है और माता लक्ष्मी आपके घर से नाराज होकर जा सकती हैं. इसलिए शाम के समय कुछ चीजों को देना वर्जित है.आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीज हैं जो सूर्यास्त होने के बाद आपको किसी के मांगने पर भी नहीं देना चाहिए.
दूध न दें
अगर कोई शाम के समय में दूध मांगने के लिये आये तो किसी भी व्यक्ति को दूध नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता हैं और आपके घर की आर्थिक स्थिति भी बुरी हो सकती है और आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए शाम में दूध देने या दान करने से बचें.
सुई न दें
शाम में सुई देने से आपके राहु और शनि ग्रह कमजोर हो सकते हैं. इसके कारण आपके घर में अशांति होने लगेगी और परिवार में उलझने भी बढ़ सकती हैं. राहु और शनि ग्रह के कमजोर होने से आपके जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है.
हल्दी देने से बचें
शाम में किसी को हल्दी देने से आपके बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाते हैं. इससे आपके घर में तंगी आ सकती है और पैसों की कमी भी हो सकती है. बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से आपके जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है.