गुलाब की चाय से करें दिन की शुरूआत वेट लॉस से लेकर स्ट्रेस से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद
गुलाब केवल देखने में ही सुंदर नहीं है, बल्कि इसके ढेरो फायदे भी हैं. गुलाब के पंखुड़ियों का इस्तेमाल तरह-तरह के पकवानों, मिठाइयों और शरबतों को बनाने के लिए किया जाता है. गुलाब स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप चाय पिने के शौकीन हैं और अपने हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहतें हैं, तो गुलाब की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. गुलाब के चाय में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. गुलाब का चाय आपको फ्रेश और स्ट्रेस फ्री रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं रोज टी के गजब फायदे जो आपके हेल्थ के लिए लाभदायक हैं.
वेट लॉस करने में मददगार
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वेट लॉस करना चाहतें हैं, तो गुलाब का चाय पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. गुलाब के चाय में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. गुलाब का चाय चर्बी को कम कर वजन घटाने में मदद करता है.
स्किन के लिए है फायदेमंद
गुलाब की चाय एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को इंफेक्शन से बचाने में मददगार होती है. इसमे मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को भरपूर पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम और यंग दिखती है. यह त्वचा को रेडिकल्स से बचाता है और दाग-धब्बों को भी कम करता है. गुलाब के नियमित सेवन से स्किन हाइड्रेटेड रहता है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में
गुलाब का चाय इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. गुलाब के चाय में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स की अधिक मात्रा होती है, जो प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकती है इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
गुलाब के चाय का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से आराम मिलता है.
स्ट्रेस को कम करने में
अनियमित लाइफस्टाइल और भाग दौड़ के कारण ज्यादातर लोग स्ट्रेस की समस्या का सामना कर रहें होते हैं. ऐसे में गुलाब का चाय आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस को कम करते हैं और मूड को फ्रेश कर बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं.
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है
गुलाब के चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट को स्वस्थ बनाता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है.
गुलाब चाय बनाने की विधि
2 कप दूध में 1 से ½ कप पानी डालकर उबालें.
अब इसमें 2 चम्मच चायपत्ति और 3-4 चम्मच चीनी डालें.
जब उबाल आने लगे तो 7-8 गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर उबालें.
आखिरी में आप आवश्यकता अनुसार इलायची, लौंग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ देर तक उबाल लें.
इसके बाद आपकी गुलाब वाली चाय बनकर तैयार है. इसे एक कप में छान कर गुलाब के चाय का लुफ्त लीजिए.
