कार धोते समय इन हिस्सों में न जानें दें पानी, वरना हो सकता है नुकसान

Update: 2025-02-14 02:20 GMT

कहीं पर सफर करने के लिए कार काफी सुविधाजनक साधन है। आज के आधुनिक युग में कार में कई शानदार फीचर्स आ रहे हैं, जो यात्रा को और भी ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बना रहे हैं। कार से सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। हालांकि, कार का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इसका रखरखाव करना भी काफी जरूरी है। इस कारण कई लोग एक नियमित समय अंतराल पर कार धोते हैं।

कार धोना एक आम प्रक्रिया है लेकिन इसमें आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है वरना आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गलत ढंग से कार धोते हैं, तो उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी हिस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कार धोते समय पानी से बचाकर रखना चाहिए।

कार धोते समय आपको इंजन के पास या इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में पानी जाने से बचाना चाहिए। ऐसा होने पर शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस कारण कार के इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी आ सकती है। इसे ठीक कराने में आपके काफी पैसे खर्च हो सकते हैं।

आप जब भी अपनी कार को धोने जाएं, उस दौरान यह सुनिश्चित करें कि कार के इंजन इनटेक में पानी न जाने पाए। अगर इंजन के एयर इनटेक में पानी चला जाता है तो इससे हाइड्रोलॉक हो सकता है, जिससे इंजन में दिक्कतें आ सकती हैं।

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कार में कई तरह के सेंसर लगे होते हैं। आप जब भी कार धोएं, उस दौरान यह सुनिश्चित करें कि कार के सेंसर में पानी न जाने पाए। इससे वे खराब हो सकते हैं।

वहीं, कार में जो संवेदनशील हिस्से हैं, उन्हें पानी से धोने की बजाय गीले कपड़े से ध्यानपूर्वक साफ करें ताकि कोई नुकसान न हो। कार धोते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Similar News