सपने में दिखाई दें ये चीजें, तो समझिए गंभीर बीमारी के होने वाले हैं शिकार

Update: 2025-02-14 20:50 GMT

अमूमन हर इंसान नींद में सपना जरूर देखता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है. कई बार सपने में दिखाई देने वाली घटना या बातें याद रहती हैं. लेकिन कई बार वह भूल भी जाता है. कुछ सपने देखने पर इंसान का मन प्रसन्न रहता है और कुछ ऐसे सपने होते हैं, जिनको देखने पर इंसान डर जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है. ये शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं. कई सपने ऐसे होते हैं, जो कि गंभीर बीमारी का संकेत देते हैं. ऐसे में अगर आपके सपने में भी इस तरह के सपने आ रहे हैं, तो समझिए कि आपको कोई गंभीर बीमारी होने वाली है.

भूत-प्रेत का दिखाई देना

भूत-प्रेत की बातें करना ही डरावनी होती है. ऐसे में अगर वह सपने में दिखाई दे, तो बहुत अशुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपके सपने में भूत-प्रेत दिखाई दे रहे हैं, तो व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकता है. इसके अलावा, परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने की ओर भी इशारा करता है.

बाल झड़ते या गिरते हुए दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बाल या नाखून का झड़ते या गिरते हुए दिखाई देना, बहुत ही अपशकुन होता है. यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है. माना जाता है कि इस तरह के सपने देखने पर इंसान बहुत जल्द किसी गंभीर बीमारी की जकड़ में फंसने वाला है.

पेड़ काटते हुए दिखाई देना

सपने में पेड़ काटते हुए दिखाई देना भी बहुत अशुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना भविष्य में परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के बीमार होने की संभावना रहती है. ऐसे में बड़े-बुजुर्ग का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

जटाधारी साधु का दिखाई देना

सपने में जटाधारी साधु का नजर आना भी बहुत खराब माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है. साथ ही इस तरह के सपने दिखाई देने पर धनहानि की भी संभावना रहती है.

काला कपड़ा पहने हुए महिला का दिखना

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में काला कपड़ा पहने महिला का दिखना भी बहुत अशुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि अगर इस तरह की महिला दिखे, तो आपको कोई बीमारी घेर सकती हैं. बहुत जल्द आप किसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं.

Similar News