क्यों आपको तिजोरी में रखना चाहिए शीशा? जानें इसके फायदे

Update: 2025-02-20 23:00 GMT

 हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक तिजोरी है और वे अपने सभी कीमती चीजों जैसे कि गहनों और पैसों को इसमे रखते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपने घर की तिजोरी में जरूर रखना चाहिए. जब आप इसे अपनी तिजोरी में रखते हैं हैं तो आपको वास्तु दोषों से छुटकारा तो मिलता ही है बल्कि साथ ही अन्य कई तरह के फायदा भी होता है. तो चलिए इस चीज के बारे में विस्तार से जानते हैं..

शीशा रखना फायदेमंद

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी तिजोरी के अंदर एक शीशा जरूर रखना चाहिए. तिजोरी के अंदर इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है और जब आप इसे रखते हैं तो आपको कई तरह के फायदे भी होते हैं. जरूरी नहीं ही कि आप तिजोरी के अंदर एक बड़ा शीशा रखें, आप अगर चाहें तो एक छोटे साइज का आइना भी रख सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार जब आप तिजोरी के अंदर एक शीशा रखते हैं तो इससे आपकी आमदनी बढ़ने लगती है. केवल यहीं नहीं, जब आप तिजोरी के अंदर शीशा रखते हैं तो ऐसे में इसमें आपके पैसे दिखते हैं और दोहरी तस्वीर भी बनती है.

किस दिशा में लगाएं शीशा

जानकारों के अनुसार आपको अपनी तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की दीवार पर शीशे को लगाना चाहिए. इसे सबसे उत्तम दिशा बताया गया है. केवल यहीं नहीं, आप तिजोरी के सामने की तरफ भी शीशा लगाकर रखना चाहिए. आपके ऐसा करने से जीवन में कभी भी आपको आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है और इससे आपकी आमदनी भी दोगुनी होती है.

Similar News