इस मूलांक के लड़के जीवनभर निभाते हैं सच्चा प्यार और बनते हैं परफेक्ट पार्टनर

By :  vijay
Update: 2025-02-21 22:20 GMT

ज्योतिष और अंक शास्त्र के अनुसार हमारी जन्म तिथि का हमारे जीवन और भविष्य पर गहरा असर होता है. जब हम किसी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं तो केवल उनकी राशि ही नहीं बल्कि उनका मूलांक भी अहम भूमिका निभाता है. आज हम आपको दो ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन भर अपने पार्टनर से सच्चा प्यार निभाते हैं और कभी उन्हें धोखा नहीं देते. ये लड़के अपनी पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं और उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं.

मूलांक 2 वाले रिश्तों में हमेशा रहते हैं समर्पित

जो लोग 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे होते हैं उनका मूलांक 2 होता है. इन लोगों का स्वभाव शांत और सरल होता है और चंद्रमा का प्रभाव इन्हें सुकून और सौम्यता प्रदान करता है.ये लोग सच्चे प्यार में विश्वास रखते हैं और अपने रिश्तों में समर्पण दिखाते हैं.इन लड़कों के लिए मूलांक 1, 3, 4 और 6 की लड़कियां बेहतरीन पार्टनर होती हैं.

मूलांक 4 वालों का प्यार होता है सच्चा

जो लोग 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे होते हैं उनका मूलांक 4 होता है. इनका स्वामी ग्रह राहु होता है जो इन्हें अपने प्यार को निभाने की क्षमता प्रदान करता है. ये अपनी पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं और उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार देते हैं. इन लड़कों के लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 की लड़कियां सबसे अच्छे पार्टनर साबित होती हैं.

Similar News