सबसे जबरदस्त होती है इन तारीखों में जन्में लोगों की किस्मत, पैसों की नहीं रहती कमी लेकिन इस चीज में रह जाते हैं पीछे

Update: 2025-02-21 22:30 GMT

 हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्में लोगों की किस्मत सबसे ज्यादा जबरदस्त होती है. इन लोगों को अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी से नहीं गुजरना पड़ता है लेकिन, फिर भी एक ऐसी चीज है जिस मामले में ये हमेशा ही पीछे रह जाते हैं. तो चलिए इस मूलांक और इसमें जन्में लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किस मूलांक की किस्मत है सबसे बेहतर

आज जिस मूलांक की हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 7 है. अगर आपका जन्म किसी बी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुई है तो आपका मूलांक 7 है. बता दें जो मूलांक 7 के लोग होते हैं उनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव होती है और साथ ही इनमें कई जबरदस्त टैलेंट भी होते हैं. इन लोगों की सबसे खास बात होती है इनकी किस्मत. किस्मत के मामले में ये लोग काफी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं लेकिन, प्यार के मामले में इनकी किस्मत इनका ज्यादा साथ नहीं देती है. प्यार के मामले में ये लोग हमेशा ही पीछे छूट जाते हैं. चलिए इस मूलांक के लोगों से जुड़ी कुछ अन्य बातें भी जानते हैं.

कौन हैं इनके स्वामी ग्रह

मूलांक 7 वाले लोगों का स्वामी ग्रह केतु होता है. इस मूलांक के लोग काफी ज्यादा आध्यात्मिक होते हैं और इस विषय में भी काफी ज्यादा गहरी सोच रखते हैं. केवल यहीं नहीं, मूलांक 7 में जन्में लोगों को अपना जीवन सुख-मौज के साथ जीना पसंद होता है और जीवन में इनको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. वहीं, बात करें इनके लव लाइफ की तो इस मामले में ये सबसे ज्यादा बदकिस्मत साबित होते हैं. प्यार की वजह से इन्हें जीवन में हमेशा टेंशन से गुजरना पड़ता है.

घटनाओं का पहले से हो जाता है आभास

मूलांक 7 के लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि इन्हें होने वाली किसी भी घटना का पहले से अंदाजा लग जाता है. इन्हें पहले से पता चल जाता है कि होने क्या वाला है. इनकी सिक्स्थ सेंस बाकी सभी से काफी ज्यादा बेहतर होती है जिस वजह से इन्हें घटने वाली घटनाओं के बारे में पहले से पता चल जाता है.

समस्याओं का हल करने में माहिर

मूलांक 7 के जो लोग होते है उनका दिमाग काफी ज्यादा तेज और सक्षम होता है. ये किसी भी समस्या को हल निकालने के लिए अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं और हल निकाल भी लेते हैं. अगर ये कोई भी काम करने जा रहे हैं तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है. जब हालात काफी ज्यादा कठिन हो जाते हैं तो भी इनकी किस्मत इनका साथ नहीं छोड़ती है. जीवन में आगे चलकर इस मूलांक के लोग काफी ज्यादा प्रसिद्द हो जाते हैं.

Similar News