पूजा करते वक्त क्यों आते हैं आंखों में आंसू? प्रेमानंद जी महाराज ने बताई बड़ी वजह

Update: 2025-02-25 01:00 GMT

आंखों से निकलने लगे आंसू

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, जब भगवान पूजा से प्रसन्न रहते हैं, तो पूजा के दौरान ही भक्त की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. आंखों से निकलने वाले ये आंसू दुख और किसी शोक के नहीं होते हैं बल्कि यह आध्यात्मिक खुशी का प्रतीक स्वरूप होता है. ऐसी परिस्थिति में भक्त की जो भी जायज मनोकामना होती है वह पूरी हो जाती है.

इस समय घर आए मेहमान

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि पूजा करते समय अगर घर में मेहमान आ जाए, तो यह संकेत भी बहुत शुभ होता है. माना जाता है कि भगवान ने आपकी पुकार सुन ली है. भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और आपके जीवन में जल्द ही सफलता और समृद्धि आने वाली है. इसके अलावा, जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी.

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि पूजा करते वक्त अगर अचानक ही दीपक की लौ ऊपर उठने लगे, तो समझिए कि आपकी भक्ति से प्रसन्न हो गए हैं. भगवान तक आपकी पुकार पहुंच गई है. भगवान आपकी पूजा स्वीकार कर ली गई है और भगवान आपके साथ हैं.

भगवान पर चढ़ाए फूल गिर जाए

प्रेमानंद जी महाराज ने पूजा स्वीकार होने का एक और संकेत बताया है. वे कहते हैं कि जब भगवान पर चढ़ाए फूल गिर जाए, तो यह शुभ संकेत माना जाता है. भगवान ने आपकी पुकार को सुन ली है. साथ ही बहुत जल्द आप जीवन में उन्नति करने वाले हैं.

दीपक की लौ से करें पता

Similar News