आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. आंखों के सहारे ही हम दुनिया को देख पाते हैं. आजकल आंखों को लेकर भी कई परेशानियां देखी जा रही हैं. कम उम्र में लोगों की आंखें कमजोर हो रहीं हैं. छोटे बच्चों और युवाओं को भी नजर का चश्मा लगा हुआ है और यह संख्या बढ़ रही है. आंखों का धुंधलापन कई कारण से हो सकता है. आजकल लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसका असर आंखों पर पड़ता है. खानपान में की गई लापरवाही भी आंखों के कमजोर होने का एक कारण है. आंखें कमजोर होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे आंखों का लाल होना, आंख दर्द करना, धुंधला दिखना आदि. आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
ड्राई फ्रूट
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए अपने डायट में ड्राई फ्रूट जरूर शामिल करें. बादाम और अखरोट में पोषक तत्व अच्छी-खासी मात्रा में मिलते हैं और इनका सेवन आंखों के लिए अच्छा है. बादाम और अखरोट में विटामिन और ओमेगा 3 पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है.
पालक
फाइबर और आयरन से युक्त पालक का सेवन सेहत लिए फायदेमंद है. पालक में विटामिन ए मिलता है और इसमें मिलने वाली एंटीऑक्सीडेंट आंखों की समस्या को दूर करते हैं.
मूंगफली
मूंगफली का सेवन आंखों की समस्या को दूर करता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखता है.
संतरा
अगर आपको भी आंखों से जुड़ी समस्या है तो संतरे का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है. इसके सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है. इस फल में और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए लाभदायक है.
