अपनी फूल सी बेटी को दें माता लक्ष्मी से जुड़ा यह नाम, उम्र भर मिलेगा आशीर्वाद

By :  vijay
Update: 2025-02-26 02:10 GMT

 यह माना जाता है कि नाम का असर पहचान के साथ व्यक्तित्व निर्धारण पर भी होता है. इसीलिए पेरेंट्स अपने बच्चे को धार्मिक नाम देने की सोचते हैं, क्योंकि इससे भगवान और देवी की कृपा बच्चे पर बनी रहती है. हालांकि, उनकी इच्छा रहती है कि नाम ज्यादा पुराना न हो. ऐसे में अगर आपने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है, तो उसे माता लक्ष्मी से जुड़े नाम दे सकते हैं. इस आर्टिकल में मां लक्ष्मी से प्रेरित कुछ नामों का सुझाव दिया गया है, जो कि आपकी बेटी पर खूब जंचेगी. ये नाम न सिर्फ धार्मिक हैं, बल्कि यूनिक और मॉडर्न भी हैं. आप लिस्ट में बताए कोई भी नाम चुन सकती हैं.

अदित्रि– इस नाम का अर्थ सर्वोच्च सम्मान होता है.

कृति– इस नाम का अर्थ रचना होता है.

देवाश्री– यह माता लक्ष्मी से जुड़ा बहुत ही प्यारा नाम है.

कल्याणी– इस नाम का अर्थ शुभ होता है.

सुदीक्षा– इस नाम का मतलब शुभकामना होता है.

श्रीनिधि– इस नाम का मतलब धन का भंडार होता है.

श्रीनिका– इसका अर्थ कमल का फूल होता है.

श्रेया– इस नाम का अर्थ सौभाग्य होता है.

दित्या– माता लक्ष्मी से जुड़ा खूबसूरत नाम.

नलिनी– इस नाम का अर्थ कमल होता है.

Similar News