आज से ही शुरु करें ये 5 फेस एक्सरसाइज, गायब हो जायेगा चेहरे से चर्बी

Update: 2025-02-11 22:00 GMT

 सभी लोग चाहते हैं कि, वह सुंदर और आकर्षक दिखें. सबकी यह इच्छा होती है कि उनके नाक-नक्शे परफेक्ट हों. आजकल मोटापा बढ़ने के कारण चेहरे पर भी फैट बढ़ जाता है. ऐसे में आप अपने चेहरे को सुंदर, आकर्षक और परफेक्ट बनाने के लिए नियमित फेशियल एक्सरसाइज कर सकतें हैं. यह आपके चेहरे से फैट को कम करने में मदद करेगा और स्किन को ग्लोइंग बनाएगा. फेशियल एक्सरसाइज करने से नाक-नक्शे को बेहतर बनाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे 5 फेस एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनको करने से आपके चेहरे का फैट कम हो सकता है.

बैलून एक्सरसाइस

बैलून एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने मुंह में हवा भरकर 10-15 सेकंड तक फुलाकर रखना है. इस एक्सरसाइज को करतें वक्त मुंह के हवा को चारों तरफ घुमाते रहें. इस एक्सरसाइज को करने से आपके चेहरे का फैट कम होगा और स्किन से मुहासे और झुर्रियां भी कम होने लगेंगी.

फिश एक्सरसाइज

फिश एक्सरसाइज आपके चेहरे से फैट को कम कर स्किन को हेल्दी बनाता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने गाल और होंठ को आगे के तरफ पाउट बनाएं और अंदर के तरफ खींचकर मछली जैसा चेहरे बनाएं. 10 सेकंड तक अपने चेहरे को इसी पोजीशन में रखकर दोहराते रहें.

टंग एक्सरसाइज

टंग एक्सरसाइज चेहरे के फैट को तो काम करता ही है साथ ही यह डार्क सर्कल और झुर्रियों को भी कम करता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने जीभ को ज्यादा से ज्यादा बाहर निकालें और 20-30 सेकंड तक बाहर ही रखें. यह आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

च्युइंग गम एक्सरसाइज

यह चर्बी घटाने के लिए बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है. इसको करने के लिए आपको च्युइंग गम चबाने जैसी प्रक्रिया को करते रहना है. यह एक्सरसाइज जबड़े के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और चेहरे के एक्स्ट्रा फैट को कम करता है.

जॉलाइन एक्सरसाइ

जॉलाइन एक्सरसाइ जॉलाइन और ठोडी को टोन्ड करता है साथ ही डबल चिन को भी कम करने में मदद करता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने जबड़े को थोड़ा खोलकर अपने मांसपेशियों को उपर के तरफ 20-30 सेकंड के लिए दबाएं और बार- बार करें. यह आपके जो लाइन को शार्प बनाने में मदद करेगा.

Similar News