इन 5 आदतों को अपनाकर कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम
अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. अधिकतर लोगों में आजकल ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं. ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है. अगर ब्लड प्रेशर कंट्रोल नही किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा परिस्थितियां आ सकती है. इससे बचने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. हालांकि, बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं. अगर आप चाहें तो बीपी को बिना दवा के भी कंट्रोल कर सकते हैं, बस अपने लाइफस्टाइल और खान-पान को बदलकर. आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को काबू करने के 5 घरेलू उपाय.
संतुलित आहार का सेवन करें
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको संतुलित भोजन करना चाहिए. आपको जंक फूड का सेवन न करके हेल्दी और पौष्टिक भोजन करना चाहिए. आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अपने डाइट में साबूत अनाज, सब्जियां, नट्स, फल और मांस, मछली को शामिल करें. खाने में नमक की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए.
एक्सरसाइज जरूर करें
आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए अपने बिजी लाइफ शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाल कर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए. कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है. एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है और कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है. नियमित एक्सरसाइज करने से आप लंबे उम्र तक फिट रह सकते हैं.
अल्कोहल का सेवन न करें
अल्कोहल का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है. अगर आप अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं तो अल्कोहल से दूरी बना लें. स्मोकिंग करने से और अल्कोहल का सेवन करने से हाई बीपी की समस्या हो सकती है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है.
वजन नियंत्रित करें
अधिक मोटापा ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है. वजन को नियंत्रित करके आप बीपी की समस्या को कम कर सकते हैं. अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो इसे कम करने की कोशिश करें. वजन के साथ-साथ आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अधिक तनाव और चिंता के कारण भी बीपी की समस्या बढ़ सकती है.
नियमित जांच करवाएं
ब्लड प्रेशर को नियमित जांच कराते रहना चाहिए. इससे पता चलते रहता है कि आपके दवाओं और जीवनशैली का कितना असर हो रहा है. अगर लाख कोशिशों के बाद भी ब्लड प्रेशर नही कंट्रोल हो रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए. बीपी एक ऐसी समस्या है, जो जरा सी लापरवाई के कारण जानलेवा हो सकती है.
